रबूपुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; 2 अवैध तमंचे, कारतूस व चोरी की यामाहा R15 बरामद


रबूपुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार; 2 अवैध तमंचे, कारतूस व चोरी की यामाहा R15 बरामद

गौतमबुद्धनगर। थाना रबूपुरा पुलिस ने 15/16 अगस्त 2026 की रात्रि कार्गों टी-प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल गिरने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बन्टी उर्फ मलिंगा पुत्र भोजराज गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी बबलू पुत्र भोजराज को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा चोरी की यामाहा R15 मोटरसाइकिल संख्या DL 9S BV 8763 बरामद की है।

बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सुशान्त लोक ईस्ट जोन, गुरुग्राम, हरियाणा में मु0अ0सं0 51/2024 पंजीकृत है। पुलिस जांच में दोनों अभियुक्त थाना रबूपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 333, 352, 351(3), 109(1) बीएनएस में वांछित पाए गए।

घायल अभियुक्त बन्टी उर्फ मलिंगा को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।