बीटा-2 पुलिस की कार्रवाई: कंपनी से सर्विस वाल्व की धोखाधड़ी का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार; 2045 सर्विस वाल्व व ₹10 हजार नकद बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कंपनी के सर्विस वाल्व में धोखाधड़ी कर उन्हें चोरी-छिपे बेचने और खरीदने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कंपनी के 2045 सर्विस वाल्व और ₹10,000 नकद बरामद किए हैं।
इंडेन एजेंसी के पास से गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 अगस्त 2026 को थाना बीटा-2 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के इंडेन एजेंसी के पास से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार, विपिन कुमार, विवेक, सुनीत कुमार और मनजीत सिंह के रूप में हुई है।
कंपनी में काम करते थे चार आरोपी
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त सुनील कुमार, विपिन कुमार, विवेक और सुनीत कुमार थाना बीटा-2 क्षेत्र के साइट-4 स्थित वादी की कंपनी में काम करते थे। कंपनी में सर्विस वाल्व बनाए जाते हैं। आरोप है कि चारों कर्मचारी कंपनी से धोखाधड़ी कर सर्विस वाल्व निकालकर अभियुक्त मनजीत सिंह को बेचते थे और इसके बदले अवैध रूप से धन अर्जित करते थे।
मासिक ऑडिट के दौरान कंपनी में करीब 10 हजार सर्विस वाल्व कम पाए जाने पर कंपनी की ओर से थाना बीटा-2 में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सुनील कुमार पुत्र चन्दी सिंह, निवासी राजपुर कलां, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 34 वर्ष।
- विपिन कुमार पुत्र मुनीम सिंह, निवासी भीकमपुर साहनी नगला, थाना तारिकग्राम, कन्नौज, उम्र करीब 27 वर्ष।
- विवेक पुत्र धर्मेन्द्र कुमार, निवासी फूलपुर, थाना बरनाल, मैनपुरी, उम्र करीब 30 वर्ष।
- सुनीत कुमार पुत्र सतीश चन्द, निवासी ग्राम नवादा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 36 वर्ष।
- मनजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह, निवासी निधि खण्ड-2, थाना इन्दिरापुरम, गाजियाबाद, उम्र करीब 51 वर्ष।
बरामद सामान
- 2045 कंपनी के सर्विस वाल्व
- ₹10,000 नकद
मुकदमा दर्ज
थाना बीटा-2 में मु0अ0सं0 300/2026, धारा 316(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
