इकोटेक-3 में अवैध शराब की बिक्री करते दो गिरफ्तार, 30 पव्वे बरामद


इकोटेक-3 में अवैध शराब की बिक्री करते दो गिरफ्तार, 30 पव्वे बरामद

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत 12 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना इकोटेक-3 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र शहाबुद्दीन एवं इम्तियाज पुत्र सलीम के रूप में हुई है। टीम ने दोनों के कब्जे से चेतन देशी शराब मसाला ब्रांड, उत्तर प्रदेश मार्का के कुल 30 पव्वे बरामद किए। प्रत्येक पव्वे की धारिता 200 एमएल है, जिसकी कुल मात्रा 6.00 बल बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना इकोटेक-3 में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई।