सेक्टर-58 पुलिस ने चोरी व स्नेचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 12 मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद


सेक्टर-58 पुलिस ने चोरी व स्नेचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 12 मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद

नोएडा, गौतमबुद्धनगर। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी व स्नेचिंग करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, चोरी व स्नेचिंग के 12 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

जयपुरिया चौराहा, सेक्टर-62 से गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने जयपुरिया चौराहा, सेक्टर-62 नोएडा से रजनीश पुत्र दशरथ एवं यश सिंह पुत्र महावीर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UP16CE8243, 12 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद हुए।

चोरी की स्कूटी से करते थे मोबाइल स्नेचिंग

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी की स्कूटी से राह चलते लोगों के मोबाइल फोन चोरी एवं स्नेचिंग करते थे। बरामद 12 मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी व स्नेचिंग करने की बात बताई। बरामद स्कूटी के संबंध में थाना सेक्टर-58 पर मुकदमा अपराध संख्या 305/2026 धारा 303(3) बीएनएस पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. रजनीश पुत्र दशरथ, निवासी दीपक विहार, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद, उम्र लगभग 19 वर्ष।
  2. यश सिंह पुत्र महावीर सिंह, निवासी राजीव विहार, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद, उम्र लगभग 21 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास

अभियुक्त रजनीश के विरुद्ध:

  1. मु0अ0सं0 305/2026, धारा 303(3) बीएनएस, थाना सेक्टर-58।
  2. मु0अ0सं0 318/2026, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-58।

अभियुक्त यश सिंह के विरुद्ध:

  1. मु0अ0सं0 305/2026, धारा 303(3) बीएनएस, थाना सेक्टर-58।
  2. मु0अ0सं0 318/2026, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-58।
  3. मु0अ0सं0 137/2026, धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस, थाना सेक्टर-58।

बरामदगी का विवरण

  • चोरी की एक स्कूटी, रजिस्ट्रेशन नंबर UP16CE8243।
  • चोरी व स्नेचिंग के 12 मोबाइल फोन।
  • दो अवैध चाकू।

थाना सेक्टर-58 पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी एवं मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।