गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 सितंबर 2026 को जनपदीय आबकारी टीमों द्वारा देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप एवं बार अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को मदिरा के विभिन्न ब्रांड प्रदर्शित करने तथा POS मशीन से स्कैन कर निर्धारित मूल्य पर शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कैंटीनों की गहनता से चेकिंग की गई और शराब दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराया गया।

आबकारी विभाग की टीमों ने सभी मदिरा दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग रियल टाइम में संचालित रखने के निर्देश दिए। विभाग ने अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा शराब की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरतने की हिदायत दी।
