गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग की सख्ती, शराब दुकानों की बंदी के बाद अवैध बिक्री पर रखी नजर

ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 सितंबर 2026 को जनपदीय आबकारी टीमों द्वारा मदिरा दुकानों की बंदी के बाद भी किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री न हो, यह सुनिश्चित कराया गया। आबकारी टीमों ने शराब दुकानों की बंदी के बाद निगरानी रखते हुए अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।
