गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, शराब की दुकानों व ढाबों का औचक निरीक्षण


गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, शराब की दुकानों व ढाबों का औचक निरीक्षण

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के पर्यवेक्षण में 12 सितंबर 2026 को जनपदीय आबकारी टीमों द्वारा जनपद में संचालित शराब की दुकानों एवं ढाबों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

आबकारी टीमों ने देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप एवं बार अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को मदिरा के विभिन्न ब्रांड प्रदर्शित करने तथा पास मशीन से स्कैन कर निर्धारित मूल्य पर शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त कैंटीनों की गहनता से चेकिंग की गई। शराब की दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज भी करवाया गया, जिससे बिक्री व्यवस्था एवं निर्धारित मूल्य पर शराब की उपलब्धता की जांच की जा सके।

निरीक्षण के दौरान दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं रियल टाइम रिकॉर्डिंग की भी जांच की गई। आबकारी अधिकारियों ने अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को शराब की दुकानों का संचालन नियमानुसार करने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य शराब की दुकानों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा अवैध शराब की बिक्री एवं अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है।