गौतमबुद्धनगर में अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 40 पव्वों के साथ एक गिरफ्तार


गौतमबुद्धनगर में अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 40 पव्वों के साथ एक गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 28 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना सेक्टर-24 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिजोड़ रेड लाइट के पास से एक व्यक्ति को अवैध रूप से देसी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र दुलार मंडल के रूप में हुई। उसके कब्जे से 40 पव्वे दोस्ताना देसी शराब, उत्तर प्रदेश मार्का बरामद किए गए। प्रत्येक पव्वे की धारिता 200 एमएल थी, जबकि बरामद शराब की कुल मात्रा 8.00 बल्क लीटर बताई गई है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-24 में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।