घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, सेक्टर-39 पुलिस ने बाल अपचारी को लिया संरक्षण में,करीब ₹16 लाख के आभूषण और ₹1,09,650 नकद बरामद

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 16 लाख रुपये कीमत के पीली व सफेद धातु के आभूषण तथा 1,09,650 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को वादी ने घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने के संबंध में थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाते हुए 22 सितंबर 2026 को सेक्टर-47/48 से एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया।

पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों में गले का हार, हाथ के कंगन, मंगलसूत्र, चेन, मांग का टीका, नथुनी, अंगूठियां, ओम पेंडल, झुमके, पाजेब, लोकेट आदि बरामद हुए हैं। इसके अलावा ₹1,09,650 की नकदी भी बरामद की गई।
इस संबंध में थाना सेक्टर-39 में मु0अ0सं0 463/2026, धारा 305(a), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
