थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कार बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त जितेंद्र नागर को देवला के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र नागर पुत्र धूम सिंह नागर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 02 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए गए। इसके साथ ही स्कॉर्पियो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP16ER0154 को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
जितेंद्र नागर पुत्र धूम सिंह नागर, निवासी ग्राम गोहरा, थाना बाबूगढ़, हापुड़, वर्तमान पता छपरोला, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 41 वर्ष।
बरामद सामान:
01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 02 जिंदा कारतूस .32 बोर तथा 01 स्कॉर्पियो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP16ER0154।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0-461/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
आपराधिक इतिहास:
थाना दौराला, मेरठ में धारा 379 भादवि के तहत वर्ष 2012 में दो अभियोग पंजीकृत हैं।
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
